Delhi Election Result 2025: दिल्ली की आज 70 सीटों पर वोटो की गणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि भाजपा 39 सीटों पर आगे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर भाजपा को टक्कर देते हुए नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर ही सीमित है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 8:00 बजे से ही वोटो की गणना जारी है।
Delhi Election Result 2025: इन सीट पर बीजेपी आगे
लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अभय वर्मा 1190 वोटो से आगे हैं वही मालवीय नगर विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार ने ही बढ़त बना रखी है। वही पटपड़गंज विधानसभा सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा बिजवासन में भाजपा 2000 वोटो से आगे हैं। नजफगढ़ में भाजपा प्रत्याशी ने 4000 वोटो से बढ़त बना रखी है। उत्तम नगर में भाजपा 2000 वोटो से आगे हैं कुंडली विधानसभा सीट पर भाजपा की प्रत्याशी प्रियंका गौतम आगे है। चुनाव आयोग के मुताबिक 10:00 बजे तक के रुझानों में भाजपा ने 39 सीटों पर बढ़त बना रखी है।
Delhi Election Result 2025: आम आदमी पार्टी है इन सीटों पर आगे
गांधीनगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नवीन चौधरी आगे चल रहे हैं। वही त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर भी आम आदमी पार्टी की अंजना पर्चा आगे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर आगे हैं।
Delhi Election Result 2025: ताहिर हुसैन पीछे
2020 दिल्ली दंगे के मास्टरमाइंड आरोपी ताहिर हुसैन मुस्तफाबाद सीट से पीछे चल रहे हैं। ओवैसी की पार्टी AIMIM के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट 5700 वोटो से आगे चल रहे हैं। वही रोहिणी से भाजपा उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता पीछे है ।
Delhi Election Result 2025: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और कांग्रेस की राष्ट्रीयप्रवक्ता पीछे
कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक वजीरपुर सीट से पीछा चल रही है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश गुप्ता 3000 वोटो से आगे हैं वहीं दूसरी और भाजपा की पूनम शर्मा भी पीछे चल रही है।भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम करोल बाग सीट से 4114 वोटो से पीछे हैं। आम आदमी पार्टी की विशेष रवि आगे हैं। वहीं कांग्रेस के राहुल कुमार पीछे चल रहे हैं।
Propose Day 2025: जानें तारीख, महत्त्व और इस दिन के खास मायने
राशिफल : 8 फरवरी 2025 के लिए आपका राशिफल