कोलकाता, जो कभी भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहलाता था, अब अपराध की घटनाओं से दहल रहा है। हाल ही में शहर में दो दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें शैक्षणिक संस्थानों के भीतर ही छात्राओं के साथ बलात्कार किया गया। पहली घटना प्रतिष्ठित IIM कोलकाता के परिसर में घटी, जबकि दूसरी वारदात एक लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ हुई, जिसमें चार आरोपी शामिल थे।

