21 जुलाई 2025 से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले सरकार और विपक्ष दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। विपक्ष इस बार “ऑपरेशन सिंदूर” और “बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन” जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर होना चाहता है। इसके लिए इंडिया गठबंधन की शनिवार शाम 7 बजे ऑनलाइन बैठक भी बुलाई गई है।
लेकिन संसद सत्र की तैयारी से पहले ही विपक्ष के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) जैसी अहम पार्टियों का रुख इस बार अलग नजर आ रहा है।

