India’s stand on Iran-Israel conflict: इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो चुका है। इजराइल ने ईरान पर जो ताजा हमला किया है वह पिछले साल किए गए दो सैन्य ऑपरेशनों की तुलना में ज्यादा भयानक है। अब सवाल यह है कि इजराइल और ईरान के बीच शुरू हुए इस संघर्ष में भारत किसका साथ देगा? क्या भारत के लिए इतना आसान है कि वह इजराइल या ईरान में से किसी एक को चुन ले और उसका साथ दे। इसके अलावा एक सवाल ये भी उठता है कि इजराइल और ईरान यदि युद्ध की घोषणा कर देते हैं तो भारत पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

