प्रत्येक वर्ष 2 जून को International Sex Worker Day मनाया जाता है। सेक्स वर्कर्स की गणना दुनिया भर के सबसे पुराने पैसों में से की जाती है। हर वर्ष 2 जून को अंतर्राष्ट्रीय सेक्स वर्कर्स दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि सेक्स वर्कर्स के साथ हो रहे दुर्व्यवहार भाव के खिलाफ आवाज उठाई जाए, उनके साथ हुए उत्पीड़न और उनके स्वास्थ्य के लिए आवाज उठाई जाए। यह दिवस सेक्स वर्कर्स के साथ हुए उत्पीड़न, बेज्जती और दुर्व्यवहार के साथ-साथ सरकार से उनकी मांगो के लिए बनाया गया है। आए दिन न जाने कितने ही वेश्याओं की हत्याएं कर दी जाती है, जिनके लिए कोई आवाज नहीं उठाता।

