Ram Mandir 1st anniversary: आज अयोध्या राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को 1 साल हो गए हैं। पिछले वर्ष 22 जनवरी 2024 को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। हालांकि हिंदू पंचांग के अनुसार यह वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को ही मनाई गई थी। लेकिन इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार आज पहली वर्षगांठ है। आज देश भर में श्रद्धालु रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ को धूमधाम से मना रहे हैं। पूरा अयोध्या राममय हो चुका है।
Ram Mandir 1st anniversary: 22 जनवरी 2024 को रामलला की हुई थी प्राण प्रतिष्ठा
पिछले वर्ष आज के दिन यानी 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम लला की एक झलक पाने के लिए आए थे। साथ ही राजनीति के दिग्गज नेता और फ़िल्मी जगत की हस्तिया अभी आयी थी। आज यानी 22 जनवरी 2025 को राम लला की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि आप भगवान राम की पूजा अर्चना करते हैं तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है।
Ram Mandir 1st anniversary: अपने बाल रूप में विराजमान है श्री रामलला
अयोध्या का भव्य राम मंदिर तीन मंजिल का है। हर मंजिल की ऊंचाई 20 फीट है। इस मंदिर में 392 खंबे हैं और 44 द्वार है। इस मंदिर के गर्भ गृह में श्री राम लाल अपने बाल रूप में विराजमान है। श्री राम लाल की जो मूर्ति है वह उनके 5 साल के बालक स्वरूप में कमल पर विराजित है। इस मूर्ति की लंबाई 8 फीट है। इस प्रतिमा का निर्माण मैसूर के रहने वाले अरुण योगीराज ने किया है। मंदिर के पहले मंजिल पर श्री राम दरबार बनाया गया है। इस मंदिर में पांच मंडप भी हैं जिनके नाम नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप है। इस मंदिर की वास्तुकला मंदिर को और भी ज्यादा भव्य और आकर्षित बनाती है।
Ram Mandir 1st anniversary: इन देवी देवताओं का भी बनाया गया है मंदिर
राम मंदिर में हनुमान जी सहित कई अन्य देवी देवताओं के बीच छोटे-छोटे मंदिर बनाए गए हैं। मंदिर परिसर बहुत ही विशाल है। इसमें 732 मीटर लंबा और 14 फीट चौड़ा एक आयताकार परकोटा भी बनाया जाएगा। चारों कोनों पर सूर्य देव, मां भगवती, गणपति और भगवान शिव के मंदिर भी बनाए गए हैं। इसके अलावा उत्तरी दीवार पर मां अन्नपूर्णा और दक्षिणी दीवार पर हनुमान जी का मंदिर बनाया गया है।
Ram Mandir 1st anniversary: जानिए घर पर कैसे करें रामलला की पूजा
प्रातः काल उठकर स्नान आदि के बाद ब्रह्म मुहूर्त में राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें और इसके बाद राम लाल की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराके उन्हें नए वस्त्र पहनाये ।
इसके बाद घी का दीपक जलाएं और घर पर श्री रामचरितमानस का पाठ करें यदि आप रामचरितमानस का पाठ नहीं कर सकते हैं तो आप सुंदर कांड भी पढ़ सकते हैं। तत्पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ करें और परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर भगवान राम की आरती करें। यदि आपके मन में कोई भी इच्छा है तो आप रामलाल को अपने मन में रखकर उनके मंत्रो का जाप करें। इसके बाद अंत में भगवान राम को भोग लगाए और सभी को प्रसाद बांटे। शाम के समय अपने घर में घी का दीपक जलाकर भगवान राम के सामने अर्पित करें। ध्यान रहे कि यह दीपक पूरी रात जले। इस दिन सभी जरूरतमंद लोगों को अपने समर्थ के अनुसार दान दें यदि आपका समर्थ है तो गरीबों के लिए भंडारा करवाए।
National Voters’ Day : 25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस जानिए क्या है इसकी थीम।
1 thought on “Ram Mandir 1st anniversary: अयोध्या राम मंदिर में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज, जानिए राम मंदिर की खास बातें; यहां”