
अब अपने इतिहास में पहली बार सार्वजनिक रूप से शराब बिक्री की अनुमति देने वाला है सऊदी अरब।
Saudi Arab unbanned alcohol: सऊदी अरब को एक पवित्र इस्लामिक देश माना जाता है जो सरिया कानून का सख्त पालन करता है। लेकिन अब इस देश ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने सबको चौंका दिया। अब अपने इतिहास में पहली बार सार्वजनिक रूप से शराब बिक्री की अनुमति देने वाला है सऊदी अरब। इसका उद्देश्य टूरिज्म को बढ़ावा देने और वर्ल्ड एक्सपोर्ट 2030 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दिए देश को तैयार करना है। आपको बता दें कि वर्ष 1932 में ही सऊदी अरब के गठन के साथ ही शराब पर प्रतिबंध लगा था। लेकिन 1952 में इस पर और कठोर नियम बनाए गए। हालांकि 73 साल बाद अब इस प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया जा रहा है।
Saudi Arab unbanned alcohol: क्राउन प्रिंस ने कई अकल्पनीय सुधार किए हैं
सऊदी अरब के क्राउन ‘प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान’ के सत्ता में आने के बाद देश में कई बड़े सुधार किए गए हैं। जिन्हें कभी असंभव माना जाता था। उनके शासन में महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति प्राप्त हुई। सार्वजनिक रूप से मनोरंजन, सिनेमा तथा संगीत जैसे कार्यक्रम को बढ़ावा दिया गया। विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा की सुविधा आसान कराई गई और इसके बाद अब शराब पर आंशिक छूट देना एक बड़ा फैसला माना जा रहा है। मोहम्मद बिन सलमान शराब पर आंशिक छूट देकर संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए वैश्विक सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम मानते हैं।
Saudi Arab unbanned alcohol: कहां और किसको मिलेगी शराब?
सऊदी अरब की सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक शराब सिर्फ 600 पर्यटक स्थलों पर ही मिल पाएगी। केवल लाइसेंस प्राप्त फाइव स्टार होटल, रिसोर्ट और विदेशी जोन में ही शराब की बिक्री होगी। 20 फ़ीसदी से अधिक अल्कोहल वाली ड्रिंक पर अब भी प्रतिबंध लगा रहेगा। स्थानीय नागरिकों के लिए शराब पर प्रतिबंध लगी ही रहेगी। सार्वजनिक स्थान, दुकानों या घरों में शराब रखना या पीना अभी भी अपराध माना जाएगा। यह नीति सिर्फ गैर मुस्लिम तथा विदेशी पर्यटकों के लिए है जो दुबई, बहरीन जैसे प्रतिस्पर्धी देशों की तरह अनुभव पाना चाहते हैं।
Saudi Arab unbanned alcohol: वर्ल्ड एक्सपो 2030 और फुटबॉल वर्ल्ड कप 2034 की मेजबानी करेगा सऊदी अरब
2030 में होने वाले वर्ल्ड एक्सपो और 2034 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी सऊदी अरब करने जा रहा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में विदेशी पर्यटकों और प्रतिनिधियों की जरूरत का ध्यान रखने के लिए सऊदी सरकार ने यह फैसला उठाया है। वर्ल्ड एक्सपो 2030 जो 1 अक्टूबर 2030 से 31 मार्च 2031 तक रियाद में आयोजित किया जाएगा। यह एक ऐसा मंच है जहां पर विश्व भर के देश अपने संस्कृती, तकनीक और विकास को प्रस्तुत करते हैं।
Saudi Arab unbanned alcohol: सऊदी अरब में पहली शराब की दुकान कब खुली?
रियाद के डिप्लोमेटिक जोन में पहली बार 2024 में शराब की दुकान खुली थी। यह सिर्फ गैर मुस्लिम तथा विदेशी राजनीतिको के लिए ही खोली गई। इसके लिए ग्राहकों की पहचान और खरीद मोबाइल ऐप से नियंत्रित किए जाते थे। हालांकि दुकान में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा था। यह सऊदी अरब की नई नीति का एक नियंत्रित और सीमित प्रयोग था जिसमें यह पता लगाया गया कि इस सुधार को कैसे लागू किया जा सकता है वह भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचा बिना।
Jawaharlal Nehru Death Anniversary: पंडित नेहरू की आख़िरी रात: एक रहस्य या लापरवाही?
Tej Pratap Yadav Mistakes ने Tejashwi Yadav को क्यों बनाया Bihar Politics का बड़ा नेता?
2 thoughts on “Saudi Arab unbanned alcohol: 73 साल बाद सऊदी अरब ने शराब से हटाया प्रतिबन्ध, क्या है इसके पीछे की वजह? जानिए विस्तार से”