
बैठे बैठे हाथों पैरों में होती है tingling sensations ? आइए जानते है किस विटामिन की कमी का है संकेत और कैसे करे दूर
क्या आपको भी अक्सर हाथ-पैर में tingling sensations महसूस होती है?
अगर हां, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें। यूं तो झुनझुनी आना एक आम समस्या है, लेकिन यह शरीर में एक जरूरी vitamin की कमी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में इसकी अनदेखी करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं किस vitamin की कमी से होती है झुनझुनी।
हमें अक्सर शरीर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनका सही कारण कई लोगों को पता नहीं होता। झुनझुनी (tingling sensations) इन्हीं में से एक है, जिनका अनुभव अक्सर सभी को होता है। यह एक आम समस्या है, जो आमतौर पर ज़्यादा देर बैठे रहने या हाथ-पैर दबे रहने की वजह से होती है। हालांकि, इसकी असल वजह काफी कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में आज इस article में हम आपको बताएंगे किन वजहों से होती है शरीर में झुनझुनी।
शरीर में झुनझुनी की वजह
शरीर के कुछ अंगों में झुनझुनी या सुन्नता महसूस होने के पीछे कई सारी वजहें हो सकती हैं। शरीर के किसी हिस्से में blood supply की कमी, nerve damage, autoimmune disease कुछ ऐसी वजहें हैं जो शरीर में झुनझुनी की वजह बनती हैं। इन सभी वजहों में से एक शरीर में एक खास vitamin की कमी का होना होता है। आज इस article में हम आपको ऐसे vitamin के बारे में बताएंगे।
क्यों होती है tingling sensations?
शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी के कारण यह समस्या होती है लेकिन इसका मुख्य कारण शरीर में Vitamin B12 की कमी होती है। अगर आपको अक्सर झुनझुनी महसूस होती है, तो आपके शरीर में भी इस vitamin की कमी हो सकती है। Vitamin B12 कई तरह से शरीर के लिए जरूरी माना जाता है। ऐसे में इसकी कमी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे की:
- वजन घटना
- भूख कम लगना
- पीली त्वचा होना
- उदास महसूस करना
- आंखों से जुड़ी समस्या
- मुंह या जीभ में दर्द होना
- चिड़चिड़ापन महसूस होना
शरीर की tingling sensations की समस्या से राहत पाने के लिए दूध, दही, पनीर, mushroom, fortified cereals, जैसे soy milk और almond milk और कुछ प्रकार की शैवाल का सेवन करना चाहिए। आप कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं – जैसे कि मालिश करना, गर्म या ठंडा सेक करना और Vitamin B12 से भरपूर आहार लेना।
आजकल की भाग-दौड़ और घंटों computer या mobile पर काम करने से भी नसों पर दबाव बनता है जिससे यह समस्या बढ़ती है। अच्छी बात यह है कि आम तौर पर यह खतरनाक नहीं होती – बस थोड़ा ध्यान और सही देखभाल से इसे काबू में रखा जा सकता है।
पैरों की झुनझुनी दूर करने के लिए सेंधा नमक वाला गुनगुना पानी बेहद कारगर है। एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सेंधा नमक घोलें। अब अपने पैर इसमें 15-20 मिनट तक डुबोकर रखें। यह तरीका नसों को सुकून देने के साथ-साथ पैरों की थकान भी मिटाता है।
अक्सर बनी रहती है कमजोरी की दिक्कत
Vitamin B6 की कमी से आप असामान्य रूप से थकान और सुस्ती भी महसूस कर सकते हैं। असल में हमारे शरीर में hemoglobin बनाने में भी Vitamin B6 की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक protein है, जो पूरे शरीर में oxygen ले जाने में मदद करता है। Hemoglobin की कमी के कारण कोशिकाओं को पर्याप्त oxygen नहीं मिल पाती है, जिससे आप थका हुआ और कमजोर महसूस कर सकते हैं।
होंठों का फटना और सूखना
Vitamin B6 की कमी के परिणामस्वरूप होंठों से संबंधित भी कई तरह की दिक्कतें बनी रह सकती हैं, जिसमें मुंह के कोनों पर जलन, घाव, होंठों में सूजन और सूखने की समस्या हो सकती है। होंठों के फटने और खून आने के कारण infection का भी खतरा रहता है। Vitamin या पूरक से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ B6 supplement लेने से ये लक्षण दूर हो सकते हैं।
इस तरह के संकेतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। इससे बचने के लिए खूब पानी पिएं, supplement लें आदि आदि।