Latvia इन दिनों एक अनोखी सामाजिक प्रवृत्ति के कारण सुर्खियों में है। यहां महिलाएं घरेलू मरम्मत, रखरखाव और छोटे-मोटे मेंटेनेंस कार्यों के लिए ‘किराए पर पति’ (Rental Husband) बुलाती हैं
यूरोप का एक छोटा लेकिन चर्चित देश Latvia इन दिनों एक अनोखी सामाजिक प्रवृत्ति के कारण सुर्खियों में है। यहां महिलाएं घरेलू मरम्मत, रखरखाव और छोटे-मोटे मेंटेनेंस कार्यों के लिए ‘किराए पर पति’ (Rental Husband) बुलाती हैं। सुनने में यह भले ही अजीब लगे, लेकिन लातविया में पुरुषों की भारी कमी के कारण यह एक आम होती जा रही सर्विस बन चुकी है।
Latvia में gender imbalance की वजह क्या है?
Latvia में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में लगभग 15–16% अधिक है। यह अंतर यूरोपीय देशों के औसत अंतर से तीन गुना ज्यादा बताया जाता है। जेंडर रेशियो की यह असमानता केवल युवा आबादी में ही नहीं, बल्कि बुजुर्ग वर्ग में भी गहरी है।
वर्ल्ड एटलस की रिपोर्ट के अनुसार, 65 साल से अधिक उम्र के लोगों में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में लगभग दोगुनी है।
ऐसे हालातों में महिलाओं को न सिर्फ जीवनसाथी खोजने में कठिनाई आती है, बल्कि रोजमर्रा के उन कामों में भी परेशानी होती है जिनके लिए आमतौर पर पुरुषों की जरूरत समझी जाती है जैसे प्लंबिंग, कारपेंट्री, इलेक्ट्रिकल रिपेयर या घर का भारी-भरकम कामकाज।
Rental Husband बुलाने की जरूरत क्यों पड़ती है?
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, Latviaमें महिलाओं की बढ़ती संख्या और पुरुषों की कमी का सीधा असर दैनिक जीवनशैली पर भी पड़ा है। कई महिलाएं सिंगल रहती हैं। कुछ महिलाओं को घर के ऐसे कामों के लिए मदद चाहिए, जिनके लिए विशेषज्ञता या फिजिकल स्ट्रेंथ की जरूरत होती है। कई महिलाएं अपने पार्टनर की तलाश विदेशों में करती हैं, क्योंकि देश में विकल्प बेहद सीमित हैं।
जब ऐसे कामों के लिए पुरुष उपलब्ध नहीं होते, तो महिलाएं घंटे के हिसाब से ‘Rental Husband’ हायर करती हैं, जो घर के अधिकतर मेंटेनेंस कामों को संभालते हैं।
लैंगिक असमानता का सामाजिक असर
Latviaकी कई महिलाओं का कहना है कि ये असमानता उनके पेशेवर जीवन में भी साफ दिखाई देती है। एक स्थानीय महिला का कहना है “मेरे ऑफिस में सभी सहकर्मी महिलाएं हैं। काम अच्छा चलता है, लेकिन पुरुषों के होने से माहौल और भी बैलेंस्ड और दिलचस्प हो जाता।”
देश में पुरुषों की कमी इतनी स्पष्ट है कि कई महिलाएं अंतरराष्ट्रीय डेटिंग प्लेटफ़ॉर्म का सहारा लेकर विदेशों में पार्टनर तलाश रही हैं।
कौन-कौन से प्लेटफॉर्म देते हैं ‘Rental Husband’ सर्विस?
लातविया में कई वेबसाइट्स और ऐप्स ने इस अनोखी ज़रूरत को पहचानकर इसे एक व्यावसायिक सेवा में बदल दिया है।
1. Komanda 24 – “Men With Golden Hands”
यह प्लेटफॉर्म घरेलू कार्यों के विशेषज्ञ पुरुष उपलब्ध कराता है।
इनसे आप प्लंबर, कारपेंटर, रेफ्रिजरेटर/टीवी इंस्टालेशन एक्सपर्ट, इलेक्ट्रिशियन, रिपेयर वर्कर बुला सकते हैं।
यह सर्विस विशेष रूप से उन महिलाओं में लोकप्रिय है जो अकेली रहती हैं या जिनके साथी के पास इन कामों के लिए समय नहीं होता।
2. Remontdarbi.lv
यह वेबसाइट एक तरह से फोन-सपोर्ट + घरेलू मेंटेनेंस सेवा का मिश्रण है।
यहां महिलाएं घंटों के हिसाब से “रेंटल हसबैंड”, दीवार पेंटिंग, फर्नीचर इंस्टालेशन, छोटे-मोटे गृह मरम्मत कार्य, घर की बेसिक मेंटेनेंस हायर कर सकती हैं।
कुछ महिलाएं इस प्लेटफॉर्म का उपयोग केवल कॉल पर बात करने और इमोशनल सपोर्ट के लिए भी करती हैं
क्यों बढ़ रही है यह ट्रेंड?
लातविया में इस ट्रेंड के सामाजिक, जनसांख्यिकीय और आर्थिक कारण हैं।
- लंबी उम्र: यूरोप में महिलाओं की जीवन प्रत्याशा पुरुषों से अधिक होती है, जिससे बुजुर्ग महिलाओं की संख्या बढ़ जाती है।
- युवाओं का पलायन: कई लातवियाई पुरुष नौकरी के लिए दूसरे यूरोपीय देशों में चले जाते हैं।
- कम विवाह दर: युवा महिलाएं बढ़ते जेंडर गैप के कारण पार्टनर ढूंढने में परेशानी महसूस करती हैं।
इन वजहों से “रेंटल हसबैंड” सेवाएं न सिर्फ लोकप्रिय हुईं, बल्कि जरूरतमंद महिलाओं के लिए अहम सहारा भी बन गई हैं।
क्या यह मॉडल दूसरे देशों में भी फैल सकता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, जैसे-जैसे दुनिया के कई देशों में जनसंख्या वृद्ध हो रही है और सामाजिक स्ट्रक्चर बदल रहा है, वैसी स्थितियों में ऐसी सर्विसेज़ और भी देशों में देखने को मिल सकती हैं।
भारत जैसे देशों में भले ही पुरुष-महिला अनुपात अलग हो, लेकिन अकेले रहने वाले लोगों और न्यूक्लियर फैमिली बढ़ने की वजह से भविष्य में ऐसी सर्विसेज़ की मांग बढ़ सकती है।
पूरी रात Room heater चलाने से बढ़ता जानलेवा खतरा, CO गैस से दम घुटने का डर, जानें कैसे बचें
हाई कोर्ट का अहम फैसला, शादी की उम्र भले कम हो, बालिग कपल Live-in relationship में रहने को स्वतंत्र





