Black box investigation: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद से अब तक एयर इंडिया के 84 विमान रद्द हो चुके हैं। 12 जून 2025 को हुए इस विमान हादसे में 275 से अधिक लोगों की जान चली गई। ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, विमान के ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए अमेरिका भेजा जाएगा। क्योंकि ब्लैक बॉक्स बाहर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। भारत में इसका डेटा निकालना आसान नहीं है। अमेरिका की प्रयोगशाला में डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर से डाटा निकल जाएगा और फिर इसे भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के साथ साझा किया जाएगा। इस जांच में यह पता लगाया जाएगा कि यह दुर्घटना कैसे हुई और इसका क्या कारण था?

