
बिहार में एक लाख से अधिक शिक्षकों की भर्तियां होने वाली है।
BPSC teacher vacancy: बिहार में शिक्षक पद के लिए नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खबर है। बिहार में शिक्षक पद की भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। आपको बता दे कि इस बार बिहार में एक लाख से अधिक शिक्षकों की भर्तियां होने वाली है।
BPSC teacher vacancy: शिक्षकों की बंपर भर्ती
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी (BPSC) की ओर से हर वर्ष शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस साल बिहार के युवाओं को शिक्षक भर्ती का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बैठक में प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक चौथे चरण की शिक्षक बहाली (TRE-4) में 1.6 लाख से ज्यादा पदों को भरे जाने के आसार हैं।
BPSC teacher vacancy: बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि यह प्रक्रिया बहुत लंबे समय से लंबित थी और अब इसे गति देने का वक्त आ गया है। उन्होंने यह भी साफ किया की विशेष शिक्षक और सक्षमता परीक्षा सहित अन्य सभी लंबित परीक्षाएं निर्धारित समयसीमा के अंदर ही कराई जाएंगे।
BPSC teacher vacancy: जुलाई में शुरू होगी नियुक्ति की प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार बिहार के शिक्षा विभाग में अब अनुकंपा के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इस संबंध में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग ने कुल 6421 पदों पर जुलाई में नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करने की तैयारी भी कर ली है।
बिहार के शिक्षा विभाग के मुताबिक अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूर्ण किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार में विद्यालय सहायक के पद पर बहाली डीएम की अध्यक्षता में होगी।
BPSC teacher vacancy: 40,000 कंप्यूटर शिक्षकों की भी भर्ती होगी
बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा 4 के आधार पर बिहार में कुल 1.6 लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसमें तकरीबन 40,000 कंप्यूटर शिक्षक के पद भी शामिल है। बिहार में इस शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं के पास BSSTET या CTET सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
Bihar Election 2025: क्या MLA चुनाव लड़ेंगे Chirag Paswan? बहनोई Arun Bharti का बड़ा बयान
2 thoughts on “BPSC teacher vacancy: बिहार में 1.6 लाख शिक्षकों की बंपर भर्ती, जुलाई से शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया”