
SBI Mains Result 2025 जल्द ही आने वाला है – जानें कैसे करें रिजल्ट चेक
SBI Mains Result 2025: SBI क्लर्क मेन्स 2025 का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। यह रिजल्ट दोपहर 12 बजे के आसपास जारी हो सकता है। आइए जानें कि आप अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया क्या होगी।
SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा 10 और 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा Junior Associate (Customer Support & Sales) पद के लिए थी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगली चरण LPT (Language Proficiency Test) के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा का परिणाम 23 मई 2025, यानी आज जारी हो रहा है। आप अपना रिजल्ट दोपहर 12 बजे के बाद चेक कर सकते हैं। इसमें सभी उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स शामिल होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को LPT के लिए बुलाया जाएगा। यह चरण केवल चयनित उम्मीदवारों के लिए होगा। अंतिम चयन केवल मेन्स परीक्षा और LPT में सफलता के आधार पर होगा, क्योंकि इस भर्ती प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू नहीं होता है।
SBI Mains Result 2025 कैसे देखें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
https://sbi.co.in/web/careers - “Current Openings” सेक्शन में जाएं:
होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और “Current Openings” लिंक पर क्लिक करें। - “Recruitment of Junior Associates (Customer Support & Sales)” लिंक पर क्लिक करें।
- “MAINS RESULT FOR SBI JUNIOR ASSOCIATE FOR EXAM HELD ON 10 & 12 APRIL 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विवरण दर्ज करें:
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (या पासवर्ड) दर्ज करें। - रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें:
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें।
SBI Clerk Mains Result 2025: मुख्य बिंदु
- रिजल्ट जारी होने की तिथि: 23 मई 2025
- मेन्स परीक्षा की तिथि: 10 और 12 अप्रैल 2025
- भर्ती पद: Junior Associate (Customer Support & Sales), Clerical Cadre
- कुल रिक्तियाँ: 14,191 पद
SBI Clerk Mains Expected Cut Off (Out of 200)
राज्य | कट ऑफ मार्क्स |
---|---|
दिल्ली | 89 |
उत्तराखंड | 89 |
आंध्र प्रदेश | 88 |
कर्नाटक | 86 |
चंडीगढ़ | 86 |
तमिलनाडु | 86 |
राजस्थान | 86 |
हरियाणा | 85 |
तेलंगाना | 85 |
ओडिशा | 84 |
हिमाचल प्रदेश | 84 |
उत्तर प्रदेश | 83 |
छत्तीसगढ़ | 82 |
जम्मू-कश्मीर | 81 |
अरुणाचल प्रदेश | 81 |
पंजाब | 80 |
पश्चिम बंगाल | 80 |
मध्य प्रदेश | 79 |
गुजरात | 78 |
पुडुचेरी | 76 |
सिक्किम | 75 |
लद्दाख | 74 |
अंडमान निकोबार | 74 |
गोवा | 74 |
चयन प्रक्रिया:
- प्रारंभिक परीक्षा (Qualifying Nature)
- मुख्य परीक्षा (Mains) – अंतिम मेरिट इसी पर आधारित
- स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) – केवल योग्यताधारित
- कोई इंटरव्यू नहीं
स्कोरकार्ड में शामिल जानकारी:
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
- कुल प्राप्तांक
- कट-ऑफ अंक
- चयन स्थिति (Qualified / Not Qualified)
LPT टेस्ट क्या है?
LPT (Language Proficiency Test) यह जांचता है कि उम्मीदवार उस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में सक्षम है या नहीं।
LPT से जुड़ी जरूरी बातें:
- यह केवल क्वालिफाइंग होता है – अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते।
- जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में उसी भाषा को विषय के रूप में पढ़ा है, उन्हें आमतौर पर LPT से छूट मिलती है।
- LPT में असफल होने पर चयन रद्द किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: Coronavirus JN.1 Variant 2025: भारत में फिर कोरोना की दस्तक? जानिए कितना खतरनाक है यह नया वैरिएंट
1 thought on “SBI Mains Result 2025 जल्द ही आने वाला है – जानें कैसे करें रिजल्ट चेक”