
विधानसभा में CM Yogi आदित्यनाथ जमकर विपक्ष पर बरसे
CM Yogi: कल उत्तर प्रदेश विधानसभा में CM Yogi आदित्यनाथ जमकर विपक्ष पर बरसे हैं। उन्होंने महाकुंभ की आलोचना करने वालों पर जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में जिसने जो तलाशा है उसको वही मिला। गिद्धों को लाश मिली… सूअरों को गंदगी मिली… वही संवेदनशील लोगों को रिश्तो की सुंदर तस्वीर मिली, सज्जनों को सज्जनता मिली, व्यापारियों को काम मिला, श्रद्धालुओं को साफ सुथरी व्यवस्था मिली। जिसकी जैसी नियत थी, दृष्टि थी, उसको वैसा मिला।
CM Yogi: “हमने सपा की तरह लोगों की भावनाओं से नहीं खेला”
CM Yogi आदित्यनाथ ने महाकुंभ की आलोचना करने वाले विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आपने महाकुंभ के बारे में जो कुछ कहा, एक जाति विशेष के व्यक्ति को जाने से रोका गया। हमने कहा था कि जो लोग सद्भावना से जाते हैं वह लोग जा सकते हैं। अगर कोई दुर्भावना से जाता है तो वह परेशानी में पड़ेंगे। हमने लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया जैसा कि समाजवादी पार्टी करती है। उनके मुख्यमंत्री के पास कुंभ की निगरानी और इसकी व्यवस्था को देखने का समय नहीं था और इसलिए उन्होंने गैर सनातनी को कुंभ का प्रभारी बना दिया था।
CM Yogi: “यह लोग हर चीज का विरोध करते हैं”
मुख्यमंत्री CM Yogi ने विधानसभा में कहा कि यह लोग यानी “सपा” लगातार महाकुंभ पर टिप्पणी करते रहते हैं। इनकी मानसिकता को दुनिया जानती है। इनको हर चीज का विरोध ही करना होता है। चाहे काम अच्छे ही क्यों ना हो। यह भारत के संविधान का अमृत महोत्सव वर्ष है। आखिर समाजवादी पार्टी कब से डॉ बी आर अंबेडकर का सम्मान करने लगे। कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम अंबेडकर जी के नाम पर था किसने बदल दिया… सबको पता है।
CM Yogi: “हमने पिछले 8 सालों में यूपी की पहचान बढ़ाई “
मुख्यमंत्री CM Yogi ने विधानसभा में कहा की डॉ भीमराव अंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ का निर्माण भाजपा की सरकार ने कराया है। इसके अलावा लखनऊ में अंबेडकर के नाम पर संस्कृति केंद्र का निर्माण भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार करा रही है। जबकि प्रयागराज में निषाद राज और भगवान राम की 46 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण भी हमारे सरकार ने ही कराया है। हमने पिछले 8 सालों में उत्तर प्रदेश की पहचान को बढ़ाने का काम किया है।
CM Yogi: “सपा का नजरिया सबको पता है”
समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए CM Yogi ने कहा कि गेस्ट हाउस कांड पर तो चर्चा नहीं करना चाहता हूं। महिलाओं के प्रति आपका नजरिया क्या है यह सब जानते हैं महापुरुषों के प्रति आपका नजरिया क्या है सबको पता है। जिसका क्राइम दुनिया ने नहीं देखा हो उसको कहीं से क्लीन चिट मिल जाए यह मंशा थी। इस कथन से आप लोग कभी छुटकारा नहीं पा सकते हैं। समाजवादी पार्टी के आचरण से हर सभ्य समाज हमेशा से डरा हुआ रहता है।