अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा जबरदस्त मुकाबला, DC vs GT में होगी भिड़ंत
IPL 2026 का 14वां मुकाबला आज क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। DC vs GT आमने-सामने होंगी।
IPL 2026 का 14वां मुकाबला आज क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। DC vs GT आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।
दोनों टीमों के लिए यह इस सीजन का तीसरा मैच है, लेकिन शुरुआत के लिहाज से दोनों का प्रदर्शन बिल्कुल अलग रहा है।
Table of Contents
Toggleपॉइंट्स टेबल में उलट स्थिति
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की है और 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है और वे जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेंगी।
वहीं गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हार चुकी है और 9वें स्थान पर है। ऐसे में यह मैच उनके लिए वापसी का सुनहरा मौका साबित हो सकता है।
DC vs GT हेड-टु-हेड
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार जीत मिली है।
पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए दोनों मुकाबलों में गुजरात ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में दिल्ली इस बार हिसाब बराबर करने की कोशिश करेगी।
समीर रिजवी पर रहेंगी नजरें
दिल्ली के युवा बल्लेबाज समीर रिज़वी इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतक जड़े हैं और 160 रन बनाकर सीजन के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 163.26 रहा है, जो टीम के लिए बड़ी ताकत है।
गेंदबाजी में T नटराजन ने 2 मैचों में 4 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया है।
गुजरात के लिए गिल की वापसी अहम
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुबमान गिल पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, जिससे टीम को काफी नुकसान हुआ। उनकी गैरमौजूदगी में रशीद खान ने कप्तानी संभाली थी। आज गिल की वापसी लगभग तय मानी जा रही है, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी। बल्लेबाजी में साई सुधारसँ ने 2 मैचों में 86 रन बनाकर अच्छी फॉर्म दिखाई है।
गेंदबाजी में Prasidh Krishna ने 4 विकेट लेकर टीम को शुरुआती सफलता दिलाई है।
पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बड़े स्कोर बनना आम बात है।
हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है।
इस मैदान पर अब तक IPL के 98 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 50 मैच जीते हैं।
यहां का सबसे बड़ा स्कोर 278/3 है, जो सुनरिसेर्स हैदराबाद ने 2025 में Kolkata Knight Riders के खिलाफ बनाया था।
मौसम का हाल
दिल्ली में आज मौसम थोड़ा बदलता हुआ नजर आ सकता है। दोपहर के समय कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है, जबकि शाम तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
बारिश की संभावना करीब 57% बताई जा रही है। तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ऐसे में मैच के दौरान मौसम अहम भूमिका निभा सकता है।
संभावित प्लेइंग-12
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, समीर रिजवी।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगीसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
मैच का एक्स-फैक्टर क्या होगा?
इस मुकाबले में दिल्ली की मजबूत बल्लेबाजी और गुजरात की संतुलित टीम के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी। अगर दिल्ली के बल्लेबाज फॉर्म बरकरार रखते हैं, तो वे बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। वहीं गुजरात के लिए कप्तान गिल और राशिद खान का प्रदर्शन जीत की कुंजी साबित हो सकता है।
कुल मिलाकर, यह मुकाबला रोमांच, बड़े शॉट्स और जबरदस्त क्रिकेट एक्शन से भरपूर रहने की पूरी उम्मीद है।

ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath.
ProDentim is a modern oral-health supplement formulated with specialized probiotics and naturally sourced ingredients to help maintain firm teeth