
Ramayana first glimpse: रामायण की पहली झलक रिलीज, रणबीर-यश के लुक और दमदार VFX ने जीता दिल
Ramayana first glimpse: फिल्म रामायण की पहली झलक में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अपने पौराणिक किरदारों में नजर आए। शानदार VFX, भव्य दृश्य और राम-रावण के महायुद्ध की झलक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में आएगी।
Ramayana first glimpse: रामायण की पहली झलक: रणबीर और यश की फिल्म ने मचाया धमाल
फिल्म निर्माता ”नमित मल्होत्रा” ने अपनी बहुचर्चित पौराणिक फिल्म ”रामायण” की पहली आधिकारिक झलक पेश की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म में ”रणबीर कपूर” और ”यश” मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। पहली झलक में फिल्म के शानदार और भव्य दृश्य दिखाए गए हैं, जिन्हें देखकर फैन्स हैरान रह गए। इस झलक ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है और सभी अब इस कहानी के फिल्मी रूप को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रामायण की पहली झलक: नमित मल्होत्रा ने दिखाई रणबीर, यश और साई पल्लवी की झलक
गुरुवार को फिल्म निर्माता ”नमित मल्होत्रा” ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ”रामायण” की पहली झलक साझा की। इस वीडियो में पहली बार ”रणबीर कपूर”, ”यश” और ”साई पल्लवी” को उनके किरदारों में दिखाया गया है।
वीडियो शेयर करते हुए नमित ने लिखा:
“दस साल का सपना। दुनिया की सबसे महान कथा को सभी के सामने लाने का मजबूत संकल्प। दुनिया के बेहतरीन लोगों के साथ मिलकर एक ऐसी फिल्म बनाने की कोशिश, जिसमें रामायण को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ प्रस्तुत किया जाए। यह बस शुरुआत है। आइए मनाएं अमर गाथा — राम बनाम रावण की कहानी। यह हमारी सच्चाई है, हमारा इतिहास है।”
Ramayana first glimpse: राम-रावण के महायुद्ध की शुरुआत, VFX ने लूटी महफिल
वीडियो में ”रणबीर कपूर” और ”यश” के किरदारों का ज़बरदस्त कंट्रास्ट देखने को मिलता है। जहां ”यश” ”रावण” के रूप में तेज़ और उग्र दिखाई देते हैं, वहीं ”रणबीर कपूर” भगवान ”राम” के रूप में शांत और स्थिर नज़र आते हैं।
इस टीज़र में भगवान ”ब्रह्मा”, ”विष्णु” और ”शिव” की झलक भी दिखाई गई है, जो फिल्म की पौराणिक भव्यता को और भी गहरा बनाती है। ”रणबीर” को पेड़ पर चढ़ते हुए और धनुष-बाण संभालते दिखाया गया है, जो ”राम” और ”रावण” के बीच आने वाले भव्य युद्ध की तैयारी को दर्शाता है। हालांकि ”रणबीर” और ”यश” के लुक ने फैन्स को काफी प्रभावित किया, लेकिन असली ध्यान तो शानदार VFX ने खींचा। सोशल मीडिया पर लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
कुछ फैन्स के कमेंट्स
- “3000 करोड़ लोडिंग…”
- “अब इस मास्टरपीस को देखने का इंतज़ार नहीं हो रहा।”
- “हॉलीवुड भी इसके सामने कुछ नहीं।”
- “क्या ही कमाल का VFX है!”
- “ऐसी क्वालिटी का ही तो इंतज़ार था।”
ये पहली झलक ही बता रही है कि ”रामायण” भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय लिखने जा रही है।
Ramayana first glimpse: रामायण की कहानी और कलाकार
निर्देशक नीतेश तिवारी की यह फिल्म रामायण भारतीय पौराणिक इतिहास पर आधारित एक भव्य प्रोजेक्ट है। फिल्म की स्टारकास्ट बेहद दमदार है,
- रणबीर कपूर – भगवान राम के रूप में
- साई पल्लवी – माता सीता के रूप में
- यश – रावण की भूमिका में
- रवि दुबे – लक्ष्मण के रोल में
- सनी देओल – भगवान हनुमान के किरदार में
फिल्म की कहानी भगवान ”राम”, ”सीता” और ”रावण” के बीच हुए ऐतिहासिक संघर्ष और रामायण की मूल भावना पर आधारित होगी। यह फिल्म सिर्फ एक मनोरंजन नहीं, बल्कि एक श्रद्धा और संस्कृति से जुड़ा अनुभव होगी।
Ramayana first glimpse: ”रामायण” रिलीज डेट
फिल्म का पहला लुक हाल ही में जारी किया गया, जिसमें रणबीर राम के शांत रूप में और यश रावण के उग्र अवतार में नज़र आए। इस झलक ने फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। अब फिल्म की टीम एक 7 मिनट लंबा विजुअल शोरील भी रिलीज करने की तैयारी में है, जिसमें फिल्म के और भी बड़े दृश्य और ग्राफिक्स दिखाए जाएंगे।
फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो इसे दिवाली 2026 और 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यानी दर्शकों को इस भव्य फिल्म का इंतज़ार अगले साल के अंत तक करना होगा।
Ramayana first glimpse: फिल्म रामायण की कहानी को दो भागों (Parts) में होगी रिलीज़
”रामायण” भाग 1 (Part 1)
पहले भाग में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के किरदारों की शुरुआत, अयोध्या से वनवास तक की यात्रा, और सीता हरण तक की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें राम-सीता के विवाह, कैकेयी का वचन, राम का वनवास, रावण द्वारा सीता का अपहरण और राम-हनुमान की मुलाकात जैसी महत्वपूर्ण घटनाएं शामिल होंगी। यह फिल्म ”दिवाली 2026” में रिलीज़ होगी ।
”रामायण” भाग 2 (Part 2)
दूसरे भाग में राम-रावण युद्ध को मुख्य रूप से दिखाया जाएगा। इसमें लंका पहुंचने की तैयारी, बाली-सुग्रीव का प्रसंग, राम सेतु का निर्माण, विभीषण का लंका छोड़ना, और अंत में रावण वध और राम की अयोध्या वापसी के साथ रामराज्य की स्थापना तक की पूरी कहानी को समेटा जाएगा। यह फिल्म ”दिवाली 2027” में रिलीज़ होगी। इस तरह दोनों भाग मिलकर रामायण की पूरी पौराणिक कथा को भव्य और भावनात्मक रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगे।
1 thought on “Ramayana first glimpse: रामायण की पहली झलक रिलीज, रणबीर-यश के लुक और दमदार VFX ने जीता दिल”