
रजत पाटीदार
RCB New Captain: 21 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के आने वाले सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने कप्तान के रूप में रजत पाटीदार को नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले रजत पाटीदार को रिटेन किया था। हालांकि फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन टीम की अगवाई करने वाले फाफ डू प्लेसी को नहीं रिटेन किया और ना ही ऑक्शन में दोबारा खरीदने में दिलचस्प दिखे।
RCB New Captain: विराट कोहली कप्तानी के लिए नहीं थे इच्छुक
अंदाजा लगाया जा रहा था की फ्रेंचाइजी इस साल एक नए कप्तान के साथ नए जूनून के साथ मैदान में उतरेगी। हालांकि इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आई थी जिसमें ऐसा दावा किया गया कि विराट कोहली आईपीएल 2025 में टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं। लेकिन गुरुवार सुबह ये जानकारी आई की विराट कोहली कप्तानी को लेकर इच्छुक नहीं है। जबकि दूसरी ओर क्रुणाल पांड्या भी प्रबल दावेदार है लेकिन फ्रेंचाइजिंग ने रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान घोषित किया।
RCB New Captain: 2021 में आईपीएल डेब्यु किया था
रजत पाटीदार ने 2021 में अपना आईपीएल डेब्यु किया था। वही आरसीबी फ्रेंचाइजी के साथ वह 2022 में जुड़े थे। रजत पाटीदार का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था । वह 2022 आईपीएल में चोटिल लवनिथ सिसोदिया के रिप्लेसमेंट के तौर पर आरसीबी में ज्वाइन हुए थे। फ्रेंचाइजी ने तब उन्हें उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए की कीमत पर खरीद लिया था। पाटीदार उसके बाद से ही फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं।
RCB New Captain: आईपीएल में मात्र 27 मैच खेले
आपको जानकर हैरानी होगी कि रजत पाटीदार ने आईपीएल में महज 27 मैच खेले हैं और उन्होंने 34.74 की औसत से 799 रन ही बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.5 का रहा। रजत पाटीदार उन बल्लेबाजों में से एक है जिन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा है। रजत पाटीदार ने आईपीएल में एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं। वही साल 2024 के आईपीएल में रजत पाटीदार 15 मैचों में 30.138 की औसत और 170.15 स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाने में सफल रहे। जबकि 2022 में वह मात्र 8 ही मैच खेले थे।
RCB New Captain: फ्रेंचाइजी में 11 करोड़ में रिटर्न किया था
आईपीएल 2025 के लिए फ्रेंचाइजी ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया उसमें रजत पाटीदार का नाम भी शामिल था। फ्रेंचाइजी ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ में रिटेन किया था। आपको बता दे पहली बार रजत पाटीदार किसी आईपीएल टीम की कप्तानी संभालेंगे। हालांकि उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी की है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सीजन में रजत पाटीदार सबसे अधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 9 पारियों में 428 रन बनाए थे। वहीं दूसरी ओर विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 56.50 की औसत और 107.010 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए थे।
प्रयागराज महाकुंभ 2025: भीड़ बढ़ने पर स्कूलों की छुट्टियां घोषित