
कल देश भर में गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरी तैयारी हो चुकी हैं।
Republic day 2025: कल देश भर में गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरी तैयारी हो चुकी हैं। साथ ही सेना के जवान भी कर्तव्य पथ पर कदमताल करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। अब देश को केवल इंतजार है 26 जनवरी का। जब पूरा देश संस्कृत, समावेशिता और विविधता की झलक एक साथ देखेगा इस दौरान विश्व के सामने भारत की सैन्य शक्ति का भी प्रदर्शन होगा। लेकिन गणतंत्र दिवस पर परेड के बाद जो चीज लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है वह है झांकियां। जहां सभी राज्य और मंत्रालय की झांकियां अपने गौरवशाली इतिहास और अपनी उपलब्धियां को विश्व के सामने प्रदर्शित करता है।
Republic day 2025: इस बार कुल 26 झाकियां तैयार हैं
कर्तव्य पथ पर 16 राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों /विभाग की झांकी देखने को कल मिलेगी। यह झांकियां स्वर्णिम भारत विरासत और विकास की व्यापक थीम का हिस्सा होगी और भारत की शक्तियों और इसके निरंतर विकसित होने वाले सांस्कृतिक समावेश को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे। लेकिन गणतंत्र दिवस परेड में किन-किन राज्य और मंत्रालय की झांकियां सम्मिलित होगी अभी यह चयनित नहीं की गई है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में इंडोनेशिया से 160 सदस्यीय मार्चिंग टुकड़ी और 190 सदस्यीय बैंड सम्मिलित होने वाले हैं। इस वर्ष परेड के चीफ गेस्ट इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो होंगे।
Republic day 2025: झाकियों के बारे में
गोवा: गोवा की झांकी यहां की ‘सांस्कृतिक विरासत’ का प्रतिनिधित्व करेगी।
उत्तराखंड: यहां की झांकी साहसिक खेलों का प्रदर्शन करेगी।
हरियाणा: यहां की झांकी गीता का प्रदर्शन करेगी।
झारखंड: यहां की झांकी ‘स्वर्णिम झारखंड विरासत और प्रगति का विरासत’ का प्रदर्शन करेगी।
गुजरात: गुजरात की झांकी ‘स्वर्णिम भारत विरासत और विकास’ का प्रदर्शन करेगी।
आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश की झांकी दक्षिणी राज्य ‘एटीकोप्पा बोम्मालु पर्यावरण अनुकूल लकड़ी के खिलौने’ का प्रदर्शन करेगी।
पंजाब: पंजाब की झांकी ‘ज्ञान और बुद्धिमत्ता की भूमि’ के रूप में प्रदर्शित करेगी।
Republic day 2025: उत्तर प्रदेश की झांकी
गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी इस वर्ष महाकुंभ 2025 के थीम पर आधारित होगी। ये झांकी प्रयागराज संगम पर आयोजित हुए महाकुंभ के भव्य स्वरूप को प्रदर्शित करेंगे जो मानवता का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम माना जाता है।
Republic day 2025: बिहार झांकी
गणतंत्र दिवस परेड में बिहार की झांकी बिहार की समृद्धि ज्ञान और शांति की परंपरा को दर्शाती है। इस बार बिहार की झांकी में राजगीर के घोड़ा कटोरा जलाशय में स्थित भगवान गौतम बुद्ध की 70 फीट ऊंची प्रतिमा को प्रदर्शित किया जाएगा जो की शांति और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की झाकीं राष्ट्रीय उद्यान- चीतों की भूमि को प्रदर्शित करेगी।
त्रिपुरा: उत्तर पूर्व राज्य शाश्वत श्रद्धा त्रिपुरा में 14 देवी देवताओं की पूजा खरची पूजा को प्रस्तुत करेगी।
कर्नाटक: लक्कुंडी, पत्थर शिल्प का उद्गम स्थल को कर्नाटक की झांकी प्रदर्शित करेगी।
चंडीगढ़: विरासत नवासाहेब कुर्ता का सामंजस्य पूर्ण मिश्रण।
दिल्ली: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रदर्शन ।
Amul ने घटाए दूध के दाम, यहाँ जानिए नए रेट्स
1 thought on “Republic day 2025: कर्तव्य पथ पर भारत की विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि और सैन्य शक्ति का भव्य प्रदर्शन””