
World No Tobacco Day 2025: जागरूक बनो, तंबाकू छोड़ो, जान बचाओ, जीवन सजाओ
World No Tobacco Day 2025 : तंबाकू सेहत के लिए इतनी ज्यादा हानिकारक है कि यह आपकी जान तक ले सकती है। दुनिया भर में तंबाकू के लिए जागरूकता फैलाने हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन और कई सारे संगठन मिलकर तंबाकू निषेध दिवस मनाते हैं। अब हर साल 31मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस क्या है?
WHO की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक वर्ष 8 मिलियन से ज्यादा लोग तंबाकू का सेवन करने से मरते हैं। यह रिपोर्ट नवंबर 2023 के मुताबिक है, और तकरीबन 1.3 मिलियन लोग धूम्रपान करने की वजह से मार रहे हैं।
लोगों में तंबाकू से बचने की जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। 2025 में WHO और दुनिया भर के सार्वजनिक स्वास्थ्य चैंपियन WNTD के लिए सभी एक साथ आएंगे ताकि तंबाकू की हानिकारक रणनीतियों के बारे में बताया जाए।
सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी तंबाकू हानिकारक होता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस इसीलिए मनाया जाता है ताकि तंबाकू के प्रयोग से होने वाली मृत्यु पर रोकथाम हो सके और लोगों को जागरूक किया जाए।
तंबाकू क्यों छोड़ना चाहिए?
- तंबाकू इसीलिए छोड़ना चाहिए क्योंकि, तंबाकू का सेवन करने से आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां जगह सकती है।
- तंबाकू का सेवन करने से आपको दिल की बीमारियां, कैंसर, फेफड़ों में दिक्कत, दांतों में दिक्कत जैसी परेशानियां हो सकती है।
- अगर आप तंबाकू छोड़ देते हैं, तो आपके जीवन से कई सारे रोग अपने आप ही गायब हो जाएंगे। तंबाकू का सेवन करने से आपकी उम्र कम होने लगती है।
- अगर आप तंबाकू छोड़ देते हैं तो आपके शरीर में निकोटिन और अन्य हानिकारक रसायनों का स्तर कम होने लगता है।
- तंबाकू का सेवन न करने से आपकी मानसिक हालत में सुधार आ सकता है, और तनाव भी काम होता है।
तंबाकू छोड़ने के उपाय
- निकोटीन का उपयोग: आप तंबाकू और सिगरेट छोड़ने के लिए, निकोटीन का उपयोग कर सकते हैं। अपने डॉक्टर से निकोटीन रिप्लेसमेंट उपचार के बारे में जरूर पूछे। इसके अलावा प्रिस्क्रिप्शन निकोटीन या स्पा ए का भी उपयोग कर सकते हैं।
- ट्रिगर्स से दूर रहे: आप ऐसे माहौल में ना रहे जहां लोग धूम्रपान या तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। ऐसी जगह जैसे पार्टी, क्लब या बार में जाने से बचे जहां आप मजबूर हो जाएं सेवक करने से।
- मेडिटेशन करें: रोजाना सुबह और शाम को ध्यान लगाए और मेडीटते करें।
- शुगर फ्री गम चबाये: तंबाकू की तालाब से बचने के लिए हार्ड कैंडिड या शुगर गम का उपयोगकरें।
तंबाकू छोड़ने के फायदे
- जब आप तंबाकू का सेवन करने लगते हैं तो, आपके कपड़े बलों और मुंह से बदबू आने लगती है। इसीलिए जब आप तंबाकू का सेवन करना छोड़ देते हैं तो आप में से बदबू नहीं आती।
- आपके दांतों का रंग साफ होने लगता है।
- आप पहले से ज्यादा सुंदर और हेल्दी दिखने लगते हैं।
- आपकी उंगली और नाखूनों से पीलापन गायब होने लगता है।
- गर्भावस्था में आने वाली दिक्कतें कम होने लगती है। आने वाले बच्चे का वजन सही होता है।
- हृदय रोग, कैंसर फेफड़े और में होने वाली जानलेवा बीमारियों से अब दूर रहने लगते हैं।
- शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होने लगता है।
यूरोप में बच्चों और युवाओं की सुरक्षा के लिए सख्त नियमों की ज़रूरत है।
क्या समस्या है?
- यूरोप के बहुत से देशों में ई-सिगरेट (जो एक तरह की इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट होती है) के लिए सख्त कानून नहीं हैं।
- कुछ देश सारे फ्लेवर (जैसे फल, मिंट) पर बैन लगाते हैं, तो कुछ केवल कुछ फ्लेवर को ही रोकते हैं।
- बहुत कम देश (सिर्फ 11) ऐसे हैं जो ई-सिगरेट का विज्ञापन, प्रचार और प्रायोजन पूरी तरह से रोकते हैं।
क्यों चिंता की बात है?
- युवा और किशोरों (टीनेजर्स) में ई-सिगरेट और निकोटीन पाउच (छोटे बैग जो मुंह में रखे जाते हैं) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।
- 2022 में, यूरोप में लगभग 12.5% किशोर ई-सिगरेट का इस्तेमाल कर रहे थे, जबकि वयस्कों में यह सिर्फ 2% था।
- कुछ देशों में बच्चे सिगरेट से ज्यादा ई-सिगरेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
क्या करना चाहिए?
- WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) का कहना है कि देशों को ई-सिगरेट से बच्चों को बचाने के लिए सख्त नियम और कानून बनाने चाहिए।
- 2025 का “World No Tobacco Day (WNTD)” तंबाकू और निकोटीन के खिलाफ कार्रवाई करने का एक अच्छा मौका है।
यह भी पढ़े
National Wine Day: शराब नहीं, एक कल्चर है, इतिहास, हेल्थ और हैप्पीनेस!
1 thought on “World No Tobacco Day 2025: जागरूक बनो, तंबाकू छोड़ो, जान बचाओ, जीवन सजाओ”