
International Yoga Day 2025: योग का धमाका 2025 में! जानें इस साल की खास थीम और फायदे
International Yoga Day 2025: हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2025 में 11 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। आईए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई और 2025 का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम क्या है।
International Yoga Day 2025
योग शारीरिक और मानसिक स्थिति को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। योगा करने से मानसिक तनाव दूर होता है, आजकल की बिजी लाइफ में लोगों के पास खुद को समय देने का भी वक्त नहीं होता, ऐसे में शरीर की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर काफी असर पड़ता है। अगर हम एक दिन में 30 मिनट निकाल कर भी योग कर ले तो हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति स्वस्थ रहेगी।
योग के लाभ अनगिनत है, इसीलिए दुनिया भर में योग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शारीरिक, मानसिक कौर आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद करता है।
कब और क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस?
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 ( International Yoga Day) प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस साल हम 11 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ही इसीलिए मानते हैं क्योंकि यह दिन पूरे साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है। साल के सबसे लंबे दिन को “गर्मी का संक्रांति दिवस” भी कहा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्थिति के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है ।
इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुई। उन्होंने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद पहले योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। उसे दिन के बाद से दुनिया भर में लाखों लोग योग दिवस को सेलिब्रेट करने लगे।
योग दिवस 2025 का थीम
प्रत्येक वर्ष योग दिवस मनाया जाता है, और हर साल योग दिवस की एक थीम रखी जाती है। 2025 में योग दिवस की थीम रखी गई है “Yoga For One Earth, One Health” यानी पृथ्वी और स्वास्थ्य के लिए योग।
यह थीम हर व्यक्ति को प्रोत्साहित करती है कि वह अपने और स्वस्थ भविष्य के लिए योग की तरह अपना कदम बढ़ाए। 2025 की यह थीम का उद्देश्य है व्यक्तिगत और वैश्विक स्वास्थ्य के बीच संबंध को उजागर किया जाए, साथी पर्यावरण संतुलन और सतत विकास में योग की भूमिका को रेखांकित करा जाए।
योग दिवस क्यों मनाए?
- योग शारीरिक और मानसिक स्थिति के लिए काफी लाभदायक होती है।
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए हम पूरे विश्व में जागरूकता फैला सकते हैं।
- योग दिवस के जरिए समाज में एकता बढ़ेगी।
योग दिवस कैसे मनाए?
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन स्कूलों और कॉलेजेस ने योग के महत्व को बताएं।
- स्कूलों और कॉलेजेस में सभी विद्यार्थियों को योगासन के बारे में बताएं और व्यायाम सिखाएं।
- सभी विद्यार्थियों से योग के महत्व के बारे में निबंध लिखवाए।
- ऑफिसेज व कार्यालय में भी सभी कर्मियों को योग की महत्वता बताएं और व्यायाम भी करवाएं।
- जगह-जगह जाकर कैंप लगाकर लोगों को योग की महत्वता बताएं और योग करवाएं।
- अस्पताल में जाकर मरीज से मिले और उनको रोज योगा करने की प्रेरणा दे।
- वृद्ध आश्रम व अनाथालय में जाकर बुजुर्गों और बच्चों को योग के बारे में बताएं। उन सभी को योग आसन कैसे करते हैं बताएं।
यह प्राणायाम जरूर करें!
मानसिक स्थिति के लिए : अगर आपको मानसिक स्थिति में बदलाव लाना है, या तनाव और चिंता को दूर रखना है तो आप यह प्राणायाम जरूर करें –
- अनुलोम विलोम
- भ्रामरी
- कपालभाति
- बालासन
- मार्जरी आसन
- शवासान
- पश्चिमोत्तानासा
शारीरिक शांति के लिए यह योग करें–
- सूर्य नमस्कार
- भुजंगासन
- पवनमुक्तासन
- सेतुबंधासन
- चक्रासन
- नौकासन
वजन घटाने के लिए योगासन
- धनुष मुद्रा
- सूर्य नमस्कार
- ब्रिज पोज
- त्रिकोणीय मुद्रा
- योद्धा मुद्रा
यह भी पढ़े
Gupt Navratri 2025: तांत्रिक साधना और 10 महाविद्याओं का रहस्य!
1 thought on “International Yoga Day 2025: योग का धमाका 2025 में! जानें इस साल की खास थीम और फायदे”