40 लाख खर्च कर मृत व्यक्ति के फैट से बदला फिगर
Mini Brazilian Butt Lift: शान-शौकत, लग्ज़री लाइफस्टाइल और ग्लैमर की दुनिया में ‘परफेक्ट फिगर’ को आज भी खूबसूरती का अहम पैमाना माना जाता है। न्यूयॉर्क की रहने वाली एक महिला, जिसे रिपोर्ट में ‘लिली’ (बदला हुआ नाम) बताया गया है, इसी सोच का हिस्सा थीं। खूबसूरत चेहरे और ग्लैमरस लाइफ के बावजूद लिली अपने शरीर के कुछ हिस्सों से संतुष्ट नहीं थीं। खासतौर पर उनके कूल्हों और जांघों को लेकर।
लिली ने इस समस्या का ऐसा समाधान चुना, जिसने मेडिकल और सोशल मीडिया दोनों जगह बहस छेड़ दी। उन्होंने करीब 40 लाख रुपये खर्च कर अपने कूल्हों में मृत व्यक्ति के फैट से बनी फिलिंग करवाई।
क्या है ‘Mini Brazilian Butt Lift’ (Mini BBL)?
यह प्रक्रिया सुनने में अजीब जरूर लगती है, लेकिन कॉस्मेटिक सर्जरी की दुनिया में यह कोई नई बात नहीं है। इस तकनीक को ‘Mini Brazilian Butt Lift’ (BBL) कहा जाता है, जो अब अमीर और हाई-प्रोफाइल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
पारंपरिक BBL सर्जरी में व्यक्ति के अपने शरीर से फैट निकालकर नितंबों में डाला जाता है। लेकिन मिनी BBL में ऐसा नहीं होता। इसमें मृत डोनर्स के शुद्ध फैट से तैयार एक खास बॉडी फिलर का इस्तेमाल किया जाता है।
‘एलोक्ले’ क्या है?
बिज़नेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट का नाम ‘एलोक्ले’ (AlloClae) है। यह एक मेडिकल-ग्रेड बॉडी फिलर है, जिसे मृत डोनर्स से प्राप्त फैट को खास प्रोसेस के बाद तैयार किया जाता है।
इस फिलर का इस्तेमाल सिर्फ कूल्हों तक सीमित नहीं है। डॉक्टर इसका उपयोग
- स्तनों (Breast Augmentation)
- नितंबों
- कंधों
- छाती
- और शरीर के उन हिस्सों में करते हैं, जहां उम्र या वजन घटने के कारण ढीलापन आ गया हो।
लिली ने क्यों चुनी यह सर्जरी?
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लिली के कूल्हों में कुछ गड्ढे थे और जांघों पर पुरानी लिपोसक्शन सर्जरी की वजह से असमानता आ गई थी। एलोक्ले फिलर की मदद से इन खामियों को ठीक किया गया और शरीर को अधिक संतुलित और प्राकृतिक शेप दी गई।
बिना इम्प्लांट, बिना जनरल एनेस्थीसिया
प्लास्टिक सर्जनों के मुताबिक, इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें
- न तो सिलिकॉन इम्प्लांट लगाए जाते हैं
- न ही दोबारा लिपोसक्शन की जरूरत पड़ती है
- और न ही जनरल एनेस्थीसिया दिया जाता है
यह प्रक्रिया आमतौर पर लोकल एनेस्थीसिया के साथ पूरी की जाती है और एक घंटे से भी कम समय में खत्म हो जाती है।
सर्जरी के बाद तुरंत काम पर वापसी
प्लास्टिक सर्जन डैरेन स्मिथ बताते हैं कि इस प्रक्रिया के बाद रिकवरी टाइम बेहद कम होता है। कई मरीज़ उसी दिन अपने रोजमर्रा के काम पर लौट जाते हैं। रिपोर्ट में तो यहां तक बताया गया है कि एक सीनियर अधिकारी ने ब्रेस्ट सर्जरी के दौरान कॉन्फ्रेंस कॉल अटेंड की और थोड़ी देर बाद सीधे ऑफिस पहुंच गईं।
वजन घटाने वाली दवाओं के बाद बढ़ी मांग
डॉक्टरों के मुताबिक, ओज़ेम्पिक (Ozempic) और मौनजारो (Mounjaro) जैसी वजन घटाने वाली दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के बाद इस सर्जरी की मांग और तेज हो गई है। इन दवाओं से वजन तेजी से घटता है, लेकिन कई बार शरीर के उन हिस्सों से भी फैट कम हो जाता है, जहां लोग इसे बनाए रखना चाहते हैं।
आम लोगों की पहुंच से बाहर
हालांकि Mini Brazilian Butt Lift जितनी हाई-टेक है, उतनी ही महंगी भी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सर्जरी की लागत करीब 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है। यही वजह है कि फिलहाल यह ट्रेंड सिर्फ अमीर और हाई-प्रोफाइल लोगों तक ही सीमित है।
सुंदरता की नई परिभाषा या नया विवाद?
मृत डोनर्स के फैट से सुंदरता बढ़ाने की यह तकनीक जहां एक ओर मेडिकल साइंस की तरक्की को दिखाती है, वहीं दूसरी ओर नैतिक और सामाजिक बहस को भी जन्म दे रही है। सवाल यही है—क्या खूबसूरती की चाह में इंसान अब हर हद पार करने को तैयार है?
Turmeric Water Benefits: रोज Turmeric Water पीने से क्या होता है? सेहत को मिलते हैं ये 7 बड़े फायदे
Huda Beauty Controversy: क्यों हुडा कट्टन की पोस्ट से नाराज़ हुआ ईरानी समुदाय?






