Skip to content
Aarambh News

Aarambh News

सत्य, सर्वत्र, सर्वदा

cropped-banner-1.png

Connect with Us

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • Disclaimer
  • Terms & Condtions
  • Become a News Writer
Primary Menu
  • Home
  • भारत
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • शिक्षा/ रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • Business
  • खेल
  • तकनीकी
  • Viral खबरे
  • Aarambh News Citizen Reporter Membership | Join Now
Light/Dark Button
  • भारत

Uttarakhand Panchayat election: उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक! जानिए पूरा मामला

Rahul Pandey June 23, 2025 1 minute read
3
Uttarakhand Panchayat election

Uttarakhand Panchayat election: उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक! जानिए पूरा मामला

Uttarakhand Panchayat election: उत्तराखंड हाइकोर्ट द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी गई हैं। आरक्षण नियमावली की अधिसूचना जारी नहीं होने पर नैनीताल हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

Table of Contents

Toggle
    • उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर लगाई गई रोक
    • कौन है याचिकाकर्ता?
    • क्या है पूरा मामला?
    • अधिसूचना में क्या कहा गया है?
    • चुनाव की नियमावली
  • About the Author
    • Rahul Pandey

उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर लगाई गई रोक

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु निर्धारित किये गए आरक्षण के रोटेशन प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। इस मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक महरा की बेंच ने आरक्षण को नियमों के तहत तय नहीं पाते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी है। साथ में सरकार से जवाब भी मांगा है। बीते शुक्रवार को कोर्ट ने राज्य सरकार से स्थिति से अवगत कराने को कहा था। लेकिन राज्य सरकार आज स्थिति से अवगत कराने में असफल रही है। कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार ने चुनाव की तिथि निकाल दी। जबकि मामला कोर्ट में चल रहा है। जिस पर कोर्ट ने पूरी चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी।

कौन है याचिकाकर्ता?

मामले के अनुसार बागेश्वर निवासी गणेश दत्त कांडपाल व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि सरकार ने 9 जून 2025 को एक आदेश जारी कर पंचायत चुनाव हेतु नई नियमावली बनाई। साथ ही 11 जून को आदेश जारी कर अब तक पंचायत चुनाव हेतु लागू आरक्षण रोटशन को शून्य घोषित करते हुए इस वर्ष से नया रोटशन लागू करने का निर्णय लिया है। जबकि हाईकोर्ट ने पहले से ही इस मामले में दिशा निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

याचिकाकर्ता के अनुसार इस आदेश से पिछले तीन कार्यकाल से जो सीट आरक्षित वर्ग में थी वह चौथी बार भी आरक्षित कर दी गई है। जिस वजह से ये पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं ले पा रहे है। इस मामले में सरकार की तरफ से बताया गया कि इसी तरह के कुछ मामले एकलपीठ में भी दायर हैं। जबकि याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि उन्होंने खण्डपीठ में 9 जून को जारी नियमों को भी चुनौती दी है। जबकि एकलपीठ के समक्ष केवल 11 जून के आदेश जिसमें अब नए सिरे से आरक्षण लागू करने का उल्लेख है, को चुनौती दी गई है।

अधिसूचना में क्या कहा गया है?

जो अधिसूचना जारी की गई थी, उसके अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने थे। उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रेसवार्ता को संबोधित किया था।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया था कि राज्य सरकार की ओर से आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेज दी गई थी। ऐसे में पंचायती राज सचिव की ओर से चुनावी अधिसूचना 21 जून को जारी होने के बाद आज 23 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव की सूचना जारी करनी थी। लेकिन उसके पहले ही आज नैनीताल हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों पर रोक लगा दी है।

चुनाव की नियमावली

पंचायत चुनाव के लिए जो कार्यक्रम घोषित किया गया था, उसके अनुसार 25 से 28 जून तक नामांकन होने थे। 29 जून से 1 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच होनी थी। 2 जुलाई को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। 3 जुलाई को चुनाव चिन्ह का आवंटन होना था।
10 जुलाई को पहले चरण का मतदान था। 8 जुलाई को दूसरे चरण के लिए चुनाव चिन्ह का आवंटन करना था। 15 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान होना था। 19 जुलाई को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम आना था।

यह भी पढ़े

भाजपा विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज बनीं Mrs. Bihar 2025, ग्रैंड फिनाले में मारी बाज़ी

About the Author

5cb956c41add22969457e992e88428e962b75949014633290e30f9243ad5082a?s=96&d=mm&r=g

Rahul Pandey

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Gangster Arrested: मुरथल मर्डर केस में वांछित इनामी गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू गिरफ्तार
Next: Laughter Chefs 2: ‘लाफ्टर शेफ 2’ का फिनाले नजदीक, सोशल मीडिया पर विनर को लेकर चर्चाएं तेज

3 thoughts on “Uttarakhand Panchayat election: उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक! जानिए पूरा मामला”

  1. Pingback: By Election Result 2025: गुजरात में 'आप' की जीत से सियासी भूचाल, गोपाल इटालिया बनेंगे नया चेहरा?
  2. Pingback: Shashi Tharoor Praises Modi: मोदी को बताया भारत की 'वैश्विक पूंजी', थरूर के बयान से कांग्रेस में मची हलचल
  3. Pingback: Uttarakhand Panchayat Elections Update: उत्तराखंड पंचायत चुनाव से हटी रोक, हाईकोर्ट ने दी सरकार को हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

Ankita Bhandari Case: माता-पिता ने CBI से की नार्को टेस्ट की मांग, कथित VIP एंगल की जांच पर जोर
  • भारत

Ankita Bhandari Case: माता-पिता ने CBI से की नार्को टेस्ट की मांग, कथित VIP एंगल की जांच पर जोर

Zahara Hasan October 17, 2026 2
Bengaluru CJP Protest: टाउन हॉल पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं, प्रशासन ने फ्रीडम पार्क तय किया
  • भारत
  • राजनीति

Bengaluru CJP Protest: टाउन हॉल पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं, प्रशासन ने फ्रीडम पार्क तय किया

Zahara Hasan October 16, 2026 0
Rajnath Singh Statement: Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, बोले-भारत में ‘Regime Change’ की कोशिश कर रहीं कुछ ताकतें
  • भारत

Rajnath Singh Statement: Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, बोले-भारत में ‘Regime Change’ की कोशिश कर रहीं कुछ ताकतें

Zahara Hasan October 16, 2026 1

You may have missed

Starlink vs Reliance Jio: एलन मस्क की कंपनी का जवाब, कहा-भारत को हाई-स्पीड इंटरनेट देने के लिए तैयार
  • देश विदेश

Starlink vs Reliance Jio: एलन मस्क की कंपनी का जवाब, कहा-भारत को हाई-स्पीड इंटरनेट देने के लिए तैयार

Zahara Hasan October 17, 2026 0
Bageshwar Temple Fire: नवरात्र के बीच प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, ऐतिहासिक काष्ठकला को भारी नुकसान
  • Viral खबरे

Bageshwar Temple Fire: नवरात्र के बीच प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, ऐतिहासिक काष्ठकला को भारी नुकसान

Zahara Hasan October 17, 2026 1
Ankita Bhandari Case: माता-पिता ने CBI से की नार्को टेस्ट की मांग, कथित VIP एंगल की जांच पर जोर
  • भारत

Ankita Bhandari Case: माता-पिता ने CBI से की नार्को टेस्ट की मांग, कथित VIP एंगल की जांच पर जोर

Zahara Hasan October 17, 2026 2
Abhijit Dipke Detention: दिल्ली में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई, नेहा बोरा रिहा, अभिजीत दीपके की हिरासत पर नजर
  • राजनीति

Abhijit Dipke Detention: दिल्ली में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई, नेहा बोरा रिहा, अभिजीत दीपके की हिरासत पर नजर

Zahara Hasan October 17, 2026 1

An Initiative of WTC Today Pvt Ltd

  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • Disclaimer
  • Terms & Condtions
  • Become a News Writer
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • Disclaimer
  • Terms & Condtions
  • Become a News Writer
| MoreNews by AF themes.