समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने SIR को महागठबंधन की हार का कारण बताया है।
Bihar election 2025 के लिए आज यानी शुक्रवार को मतगणना जारी है। जिसमें एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की हालत खराब नजर आ रही है। आपको बता दे कि Bihar election 2025 का यह चुनाव 243 सीटों पर हो रहा है। इसके लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग प्रक्रिया हुई थी। आज 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं।
रिजल्ट के रुझानों में जदयू, भाजपा और अन्य दलों का गठबंधन की जीत और राजद कांग्रेस तथा आदि के महागठबंधन की हार पर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने SIR को महागठबंधन की हार का कारण बताया है।
अखिलेश यादव ने क्या कहा ?
अखिलेश यादव ने Bihar election 2025 के नतीजे पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि – बिहार में जो खेल SIR ने किया है। वह पंजाब, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पाएगा। क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा “PPTV” मतलब “पीडीए प्रहरी” जो चौक्क्ना रहकर भाजपा के मंसूबो को नाकाम करेगी। भाजपा दल नहीं छल है।
अखिलेश यादव ने महागठबंधन का समर्थन किया था
आपको बता दे कि Bihar election 2025 में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार में राजद-कांग्रेस के महागठबंधन का खुलकर समर्थन किया था। इसके अलावा उन्होंने बिहार में महागठबंधन की तरफ से कई सभाओं को संबोधित भी किया। अखिलेश यादव ने कहा था कि “बिहार में बदलाव की बयार बह रही है। और वहां चल रहे विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीत की ओर आगे बढ़ रहा है। बिहार बदलाव लाने के लिए उत्सुक है और इसके अलावा युवा मुख्यमंत्री को चुनने भी जा रहा है। बिहार को एक नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। एक नई ऊर्जा वाला युवा मुख्यमंत्री।”
Bihar election 2025 के अब तक के नतीजे में एनडीए आगे
आपको बता दें कि अब तक जितने भी चरण की काउंटिंग हुई है उसमें एनडीए 189 सीटों के साथ आगे नजर आ रही है। जहां भाजपा को 81 JDU को 78, LJP(R) को 20, HAM को 4 तथा RAM को 4 सीट मिल रही है। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन 49 सीटों के साथ पीछे चल रही है।
Bihar election results: चिराग पासवान की LJP का धमाकेदार प्रदर्शन, 29 में से 23 सीटों पर बढ़त!
दुबई में Lawrence Bishnoi gang का सदस्य क़त्ल, रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी
