आज NDA Manifesto 2025 जारी कर दिया है
बिहार चुनाव के लिए चुनावी शंखनाद बज चुका है। कुछ दिन पहले ही महागठबंधन ने बिहार चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी किया था जिसके बाद आज NDA Manifesto 2025 जारी कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और हम नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और लोजपा-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने एनडीए का संकल्प पत्र जारी किया। एनडीए की मेनिफेस्टो में 25 प्रमुख संकल्प की बात कही गई है। बिहार की जनता से भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो के जरिए क्या कुछ वादे किए हैं आईए जानते हैं…
NDA Manifesto 2025: 1 करोड़+ सरकारी नौकरी और रोजगार
भाजपा ने अपनी मेनिफेस्टो में कहा है कि एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार प्रदान करेंगे। कौशल जनगणना करके कौशल आधारित रोजगार देंगे और हर जिले में मेगा स्किल सेंटर से बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में तब्दील करेंगे।
NDA Manifesto 2025: महिला समृद्धि और सशक्तिकरण
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के द्वारा महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की सहायता धनराशि देने की घोषणा की। एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। मिशन करोड़पति के माध्यम से चिन्हित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनने की दिशा में कार्य करेंगे।
NDA Manifesto 2025: अति पिछड़ा वर्ग को आर्थिक तथा सामाजिक सहायता
अति पिछड़ा वर्ग के अलग-अलग व्यावसायिक समूह तांती, ततमा, निषाद, मल्लाह, चंद्रवंशी, हलवाई, कानू, दांगी, तुरहा, केवट, गंगोता, बिंदु नोनिया, तेली, तमोली, बढ़ई, धानुका, लोहार, कुम्हार, नाई, शिल्पकार, ठठेरा, माली, अमात, केवर्त, राजबंशी, गडरिया इत्यादि अति पिछड़े वर्गों को 10 लाख रुपए की मदद मिलेगी तथा हम सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेंगे जो अति पिछड़ा वर्ग के विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके इन सभी जातियों की सशक्तिकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने के लिए सरकार को सुझाव देगी।
NDA Manifesto 2025: किसान सम्मान और एमएसपी की गारंटी
सरकार बनने पर ‘कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ के तहत हर किसान को सालाना ₹3,000 यानी तीन साल में ₹9,000 दिए जाएंगे। पंचायत स्तर पर धान, गेहूं, मक्का और दलहन की खरीद एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर की जाएगी। साथ ही ₹1 लाख करोड़ कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश होगा।
NDA Manifesto 2025: मत्स्य और दुग्ध मिशन
‘जुब्बा सहनी मत्स्य योजना’ के जरिए मछुआरों को ₹9,000 तक की सहायता दी जाएगी। ‘मत्स्य मिशन’ से उत्पादन और निर्यात दोनों को दोगुना करने का लक्ष्य है।
इसी तरह ‘बिहार दुग्ध मिशन’ के तहत हर प्रखंड में चिलिंग और प्रोसेसिंग सेंटर बनेंगे ताकि दूध उत्पादन को बढ़ावा मिले।
NDA Manifesto 2025: तेज़ रफ्तार बिहार
‘बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान’ के ज़रिए 7 नए एक्सप्रेसवे और 3,600 किमी रेलवे ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जाएगा। अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार भी किया जाएगा।
NDA Manifesto 2025: आधुनिक शहरी विकास
‘न्यू पटना’ नाम से नया ग्रीनफील्ड शहर बसाया जाएगा। प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप और सीतामढ़ी को ‘सीतापुरम’ के रूप में विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी बनाया जाएगा।
NDA Manifesto 2025: विदेश से सीधे जुड़ाव
पटना के पास नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी। 10 नए शहरों से घरेलू फ्लाइट और 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा भी शुरू होगी।
NDA Manifesto 2025: औद्योगिक क्रांति
₹1 लाख करोड़ के निवेश से ‘विकसित बिहार इंडस्ट्रियल मिशन’ के तहत उद्योगों का विस्तार किया जाएगा। हर जिले में फैक्ट्री और 10 नए इंडस्ट्रियल पार्क विकसित होंगे ताकि स्थानीय रोजगार बढ़े। ‘न्यू-एज इकोनॉमी’ के तहत बिहार को ‘ग्लोबल बैक-एंड हब’ बनाने की योजना है। आने वाले पांच सालों में ₹50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य है।
NDA Manifesto 2025: गरीबों के लिए पांच गारंटी
गरीब परिवारों को मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख पक्के घर और सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाएगी।
NDA Manifesto 2025: शिक्षा में सुधार
केजी से पीजी तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता और स्कूलों में आधुनिक स्किल लैब स्थापित की जाएंगी।NDA Manifesto 2025: कृषि निर्यात दोगुना
5 मेगा फूड पार्क बनेंगे, जिससे कृषि उत्पादों का निर्यात दोगुना होगा। बिहार को मखाना, मछली और दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
NDA Manifesto 2025: टेक्सटाइल और सिल्क हब
मिथिला मेगा टेक्सटाइल एंड डिजाइन पार्क और अंग मेगा सिल्क पार्क से बिहार को दक्षिण एशिया का टेक्सटाइल हब बनाया जाएगा।
NDA Manifesto 2025: टेक्नोलॉजी में बिहार का नया चेहरा
डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और फिनटेक सिटी की स्थापना की जाएगी ताकि बिहार पूर्वी भारत का टेक हब बन सके।
NDA Manifesto 2025: छोटे उद्योगों को बढ़ावा
100 एमएसएमई पार्क और 50,000 कुटीर उद्योग शुरू किए जाएंगे ताकि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिले।
NDA Manifesto 2025: शिक्षा और टेक्नोलॉजी में निवेश
‘एजुकेशन सिटी’ और ‘एआई हब’ की स्थापना की जाएगी। हर छात्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
NDA Manifesto 2025: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
हर जिले में मेडिकल कॉलेज और विश्वस्तरीय मेडिसिटी बनाई जाएगी। बच्चों और ऑटिज़्म पीड़ितों के लिए विशेष अस्पताल और स्कूल खोले जाएंगे।
NDA Manifesto 2025: खेल को बढ़ावा
हर प्रमंडल में खेलों के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाया जाएगा और बिहार स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण होगा।
NDA Manifesto 2025: अनुसूचित जाति कल्याण
एससी छात्रों को ₹2,000 मासिक सहायता, हर अनुमंडल में आवासीय विद्यालय और उद्यमियों के लिए वेंचर फंड की सुविधा दी जाएगी।
NDA Manifesto 2025: श्रमिकों और चालकों के लिए योजना
गिग वर्कर्स, ऑटो-टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को ₹4 लाख तक का जीवन बीमा और कम ब्याज पर को-लैटरल फ्री लोन दिया जाएगा।
NDA Manifesto 2025: आध्यात्मिक पर्यटन
रामायण, जैन, बौद्ध और गंगा सर्किट विकसित किए जाएंगे। मां जानकी मंदिर, विष्णुपद और महाबोधि कॉरिडोर को विश्वस्तरीय रूप दिया जाएगा।
NDA Manifesto 2025: कला, संस्कृति और सिनेमा
पटना में फिल्म सिटी, शारदा सिन्हा सांस्कृतिक विश्वविद्यालय और बिहार स्कूल ऑफ ड्रामा की स्थापना की जाएगी।
NDA Manifesto 2025: बाढ़ मुक्त बिहार
‘फ्लड टू फॉर्च्यून मॉडल’ के तहत नदियों को जोड़कर तटबंध और नहरों का निर्माण किया जाएगा ताकि बाढ़ को रोका जा सके और मत्स्य पालन को बढ़ावा मिले।

