बिहार में नई सरकार बनने के छह दिन बाद मंत्रियों के विभाग तय कर दिए गए। सबसे बड़ा बदलाव गृह विभाग को लेकर हुआ है।
Bihar government departments distribution: बिहार में नई सरकार बनने के छह दिन बाद मंत्रियों के विभाग तय कर दिए गए। सबसे बड़ा बदलाव गृह विभाग को लेकर हुआ है। करीब दो दशकों में पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास रखने के बजाय यह जिम्मेदारी अपने सहयोगियों को दे दी। अब गृह विभाग की कमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संभालेंगे।
विभाग आवंटन की तस्वीर देखें तो साफ होता है कि नई सरकार में सम्राट चौधरी का कद सबसे ऊपर है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल, निगरानी और निर्वाचन विभाग रह गए हैं।
दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को भूमि, राजस्व, खान और भू-तत्व विभाग मिला है। अगर पैसे और प्रभाव की तुलना की जाए तो सत्ता की चाबी BJP के हाथों में दिख रही है, जबकि वित्तीय रूप से बड़े विभाग JDU के पास बने हुए हैं।
नई सरकार में किस दल के पास कितने का बजट है, टॉप-5 सबसे बड़े मंत्री कौन हैं, किस-minister के पास नौकरियों से जुड़े विभाग हैं और छोटी पार्टियों को कौन से विभाग मिले। इन सभी बातों की पूरी जानकारी नीचे पढ़ें।
Bihar government departments distribution: BJP ने अपने तीन विभाग सहयोगियों को सौंपे
बिहार बजट 2025-26 के अनुसार टॉप-5 बड़े बजट वाले विभाग शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह, नगर विकास और ग्रामीण विकास हैं। इनमें से शिक्षा, ग्रामीण कार्य और ग्रामीण विकास JDU के पास है।
नगर विकास, स्वास्थ्य और गृह BJP के पास है।
BJP ने अपने कोटे के तीन विभाग पंचायती राज, PHED और गन्ना उद्योग अपने सहयोगी दल LJP(R) को दिए हैं। विभागों का वितरण लगभग उसी तरह है जैसा पिछली NDA सरकार में था। अब BJP और JDU दोनों के पास 20-20 विभाग हैं।
Bihar government departments distribution: पहले के NDA और इस NDA में क्या बदला?
पिछली बार NDA सरकार में BJP, JDU और HAM शामिल थे। इस बार LJP(R) और RLM भी सरकार में हैं। नए बंटवारे में BJP ने अपने हिस्से के तीन विभाग सहयोगियों को दे दिए। इनमें बड़े बजट वाला पंचायती राज विभाग RLM को मिला है।
PHED और गन्ना उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभाग LJP(R) को दिए गए हैं। पिछली सरकार में ये विभाग BJP के पास थे।
Bihar government departments distribution: JDU के पास समाज कल्याण के लगभग सभी प्रमुख विभाग
इस बार JDU ने पावर, पैसा और समाज कल्याण से जुड़े ज्यादातर अहम विभाग अपने पास रखे हैं। भाजपा को गृह, स्वास्थ्य और पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं, लेकिन वित्तीय रूप से सबसे बड़े विभाग जैसे शिक्षा, ऊर्जा, ग्रामीण विभाग अब भी JDU के पास हैं।
Bihar government departments distribution: अब बिहार का बजट पेश करेगी JDU
2005 के बाद से जब-जब बिहार में NDA की सरकार बनी, वित्त विभाग अधिकतर BJP के पास रहा है। 11 बार सुशील मोदी ने बजट पेश किया, दो बार तारकिशोर प्रसाद और दो बार सम्राट चौधरी।
फिर भी 2005 से 2024 के बीच वित्त विभाग BJP और JDU के बीच ही घूमता रहा। केवल 2015–17 के दौरान RJD के पास था। इस बार वित्त विभाग JDU को मिला है, इसलिए बजट भी JDU का मंत्री पेश करेगा।
Bihar government departments distribution: प्रशासन JDU के पास, कानून-व्यवस्था BJP के पास
नीतीश कुमार ने अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी जहां BJP को दी है, वहीं प्रशासनिक नियंत्रण अपने पास रखा है
सामान्य प्रशासन
निगरानी
कैबिनेट सचिवालय
Bihar government departments distribution: योजना
इन सभी की कमान CM के पास ही है। इंफ्रास्ट्रक्चर में गांवों का विकास JDU के पास, शहरों व सड़कों का विकास BJP के पास, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन भी BJP को मिला है। नौकरी और रोजगार दोनों दलों की बराबर की जिम्मेदारी JDU और बीजेपी के पास है।
सरकार ने एक करोड़ नौकरी/रोजगार देने का दावा किया है। राज्य में वैकेंसी शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह, ग्रामीण विकास, उद्योग और शहरी विकास जैसे विभागों में बनती है। इन सभी में JDU और BJP दोनों की बराबर हिस्सेदारी है।
Bihar government departments distribution: सम्राट चौधरी का विभाग बजट में सबसे भारी
बजट के अनुसार
सम्राट चौधरी (गृह): ₹17,831.21 करोड़
नीतीश कुमार के चार विभाग: ₹3,041.63 करोड़
विजय सिन्हा के विभाग: ₹2,033.45 करोड़
इस आधार पर सम्राट चौधरी नीतीश से लगभग 5.5 गुना और विजय सिन्हा से 8 गुना अधिक बजट संभालते हैं।
Bihar government departments distribution: सबसे ज्यादा बजट वाले टॉप-5 मंत्री
सुनील कुमार (JDU – शिक्षा और तकनीकी): ₹62,123.87 करोड़
मंगल पांडेय (BJP – स्वास्थ्य व विधि): ₹21,717.52 करोड़
नितिन नवीन (BJP – पथ निर्माण व नगर विकास): ₹18,788 करोड़
विजय चौधरी (JDU – जल संसाधन व भवन निर्माण): ₹14,639 करोड़
बिजेंद्र यादव (JDU – ऊर्जा, वित्त, योजना): ₹8,603.32 करोड़
Bihar government departments distribution: JDU के 20 विभाग
JDU को वित्त, शिक्षा, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, योजना, भवन निर्माण, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, परिवहन, खाद्य-उपभोक्ता, सूचना जनसंपर्क, मद्य निषेध समेत कुल 20 विभाग मिले हैं।
इनका कुल बजट ₹1,38,919.16 करोड़
Bihar government departments distribution: BJP के 20 विभाग
BJP के पास गृह, स्वास्थ्य, नगर विकास, विधि, उद्योग, खेल, SC/ST कल्याण, श्रम संसाधन, पर्यटन, सहकारिता, पर्यावरण, पथ निर्माण, कला-संस्कृति समेत कुल 20 विभाग हैं। कुल बजट ₹81,518.69 करोड़
Bihar government departments distribution: LJP(R), HAM और RLM के विभाग
LJP(R) – PHED + गन्ना उद्योग = ₹2,894.36 करोड़
HAM – लघु जल संसाधन = ₹1,839 करोड़
RLM – पंचायती राज = ₹11,302.57 करोड़
CJI BR Gavai न्यायपालिका के उदार, दृढ़ और निर्णायक चेहरे की विदाई, जानिए उनके बड़े फैसले यहाँ
