‘Border 2’ ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है, जिसने साल 2026 की तमाम फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है
Border 2 box office: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी मेगा वॉर ड्रामा फिल्म ‘Border 2’ ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है, जिसने साल 2026 की तमाम फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि देशभक्ति और युद्ध पर आधारित कहानियों के लिए दर्शकों की दीवानगी आज भी बरकरार है।
जेपी दत्ता की 1997 में आई क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल होने के चलते इस फिल्म से पहले से ही बड़ी उम्मीदें थीं और अब बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बता रहे हैं कि ‘बॉर्डर 2’ उन उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतर रही है।
शानदार ओपनिंग से ही तय हो गया था हिट होना
23 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस से ठीक पहले रिलीज़ हुई ‘Border 2’ ने पहले ही दिन 30 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 36.5 करोड़ पहुंच गई। वहीं तीसरे दिन वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने 54.5 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया।
चौथे दिन तो फिल्म ने सभी को चौंका दिया, जब इसने 59 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। शुरुआती चार दिनों में ही यह साफ हो गया था कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित होने वाली है।
वीकडेज़ में भी बनी रही पकड़
आमतौर पर बड़ी फिल्मों की कमाई वीकडेज़ में गिर जाती है, लेकिन ‘Border 2’ ने यहां भी शानदार प्रदर्शन किया।
- पांचवें दिन: 20 करोड़
- छठे दिन: 13 करोड़
- सातवें दिन: 11.25 करोड़
- आठवें दिन: 10.75 करोड़
- नौवें दिन: 17.75 करोड़
इन आंकड़ों ने साबित कर दिया कि फिल्म सिर्फ वीकेंड तक सीमित नहीं रही, बल्कि दर्शकों की मजबूत वर्ड ऑफ माउथ ने इसे लगातार सहारा दिया।
दसवें दिन भी नहीं थमी रफ्तार
फिल्म ने दसवें दिन, यानी दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दिखाई। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने इस दिन 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 275.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, जो इसे साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बना देता है।
कई वॉर फिल्मों के रिकॉर्ड धराशायी
‘Border 2’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है, बल्कि इसने कई चर्चित वॉर फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। फिल्म ने ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘फाइटर’, ‘केसरी’, ‘सैम बहादुर’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘पलटन’ और खुद ‘बॉर्डर’ (1997) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 370 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जिसके साथ यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय वॉर फिल्म बन गई है।
क्यों खास है ‘Border 2’?
फिल्म की सफलता के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं। दमदार देशभक्ति की भावना, सनी देओल का पावरफुल स्क्रीन प्रेजेंस, दिलजीत दोसांझ की इमोशनल परफॉर्मेंस और भव्य युद्ध दृश्य दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर भी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल रहा है।
आगे और बढ़ सकता है कलेक्शन
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही 400 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है। फिलहाल फिल्म ने यह साफ कर दिया है कि 2026 में बॉक्स ऑफिस का असली बॉर्डर यही फिल्म तय करने वाली है।
Epstein Sex Scandal में भारतीय फिल्म डायरेक्टर Mira Nair का नाम आया सामने, जानिए क्या है पूरा मामला
Huda Beauty Controversy: क्यों हुडा कट्टन की पोस्ट से नाराज़ हुआ ईरानी समुदाय?







